महीनों तक टोकन के लिए भटकता रहा अन्नदाता, जब नहीं बिका धान तो किसान ने खाया जहर

महीनों तक टोकन के लिए भटकता रहा अन्नदाता, जब नहीं बिका धान तो किसान ने खाया जहर

कोरबा। जिले में धान खरीदी की बदहाली ने एक और किसान की जान जोखिम में डाल दी है। हरदीबाजार इलाके के ग्राम पुटा में रहने वाले किसान सुमेर सिंह ने धान न बिकने और टोकन न मिलने से परेशान होकर जहर खा लिया। पिछले एक महीने से खरीदी केंद्र के चक्कर काट रहे किसान को जब कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। फिलहाल किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

फड़ प्रभारी की मनमानी ने तोड़ी हिम्मत

किसान सुमेर सिंह का आरोप है कि वह अपना धान बेचने के लिए हफ्तों से परेशान था। फड़ प्रभारी उसे रोज आज कल कहकर टाल रहा था। घर में आर्थिक तंगी और ऊपर से धान न बिकने के तनाव ने उसे भीतर से तोड़ दिया। किसान के परिवार ने बताया कि वह अपनी उपज बेचने के लिए हर दरवाजे पर गया लेकिन सिस्टम की सुस्ती ने उसे जहर खाने पर मजबूर कर दिया।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

जनदर्शन की अर्जी भी फाइलों में दब गई

Read More प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार

हैरानी की बात यह है कि किसान ने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में भी गुहार लगाई थी। वहां भी उसे सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन जमीन पर कोई समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की इस बेरुखी ने अन्नदाता को यह कदम उठाने पर विवश कर दिया। इस घटना ने प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी है जिसमें किसानों को कोई दिक्कत न होने की बात कही जाती है।

अस्पताल पहुंचीं सांसद ज्योत्सना महंत

घटना की खबर मिलते ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित किसान और उसके परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया। सांसद ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन लगाकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में हो रही यह लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला