CG Breaking: गरियाबंद में शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग, दो गांवों के 44 ग्रामीण बीमार, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

CG Breaking: गरियाबंद में शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग, दो गांवों के 44 ग्रामीण बीमार, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन करने के बाद दो ग्राम पंचायतों के कुल 44 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल चिकित्सा व्यवस्था शुरू की।

दो गांवों के ग्रामीण प्रभावित
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित मोहलाई गांव के 17 ग्रामीण और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 ग्रामीण भोजन के बाद बीमार पड़े। गांव लौटने के कुछ ही समय बाद लोगों में उल्टी-दस्त और कमजोरी के लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद मामले की सूचना प्रशासन को दी गई।image-2026-02-23T115046.175

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर जांच और उपचार में जुटी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) वीएस नवरत्न ने बताया कि कोसमी सेक्टर में मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है। अब तक 40 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है और स्थिति नियंत्रण में है।

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

जांच जारी, नमूने लिए गए
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है। इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक आयोजनों के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Read More CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल