बजट सत्र 2025 की धमाकेदार शुरुआत: राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण, सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण, देखे लाइव वीडियो

बजट सत्र 2025 की धमाकेदार शुरुआत: राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण, सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण, देखे लाइव वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी वित्तीय वर्ष की रूपरेखा का उल्लेख किया गया। इसके बाद वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत करेंगे, जो राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास दर और क्षेत्रवार प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा देगा।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। बैठक में सत्र की कार्यसूची और विभिन्न विधायी विषयों पर चर्चा की रूपरेखा तय की गई।

20 मार्च तक चलेंगे 15 सत्रीय बैठकें
यह बजट सत्र 20 मार्च तक संचालित होगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान विधायकों ने सरकार से जवाब मांगने के लिए 2813 प्रश्न लगाए हैं, जो विभिन्न विभागों और जनहित के मुद्दों से जुड़े हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी गई हैं, जबकि नियम 139 के तहत 1 विशेष सूचना भी सूचीबद्ध है। सदन में 13 अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं शून्यकाल के तहत 9 सूचनाएं और 112 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं, जिन पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

Read More 1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

महत्वपूर्ण तिथियां

Read More धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

  • 25 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
  • 9–17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
  • 17 मार्च: विनियोग विधेयक पर चर्चा

बजट सत्र के दौरान सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और विपक्ष के सवालों पर तीखी बहस होने के आसार हैं। राज्य की वित्तीय दिशा और आगामी योजनाओं को लेकर यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है।

Latest News

CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR
Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल
Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस
Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग
Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन
Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज