छत्तीसगढ़ में चूहों का आतंक: भूपेश बघेल ने भाजपा पर बोला हमला, 30 करोड़ का धान गायब

छत्तीसगढ़ में चूहों का आतंक: भूपेश बघेल ने भाजपा पर बोला हमला, 30 करोड़ का धान गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान घोटाले को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में हाल ही में सामने आए धान चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। बघेल ने इसे व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘चूहों’ से जोड़कर सरकार के कथित “सुशासन” पर सवाल उठाया है।

सोशल मीडिया पर बघेल का हमला
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ इन दिनों भूखे ‘चूहों’ के कारण चर्चा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये चूहे इतने भूखे हैं कि पूरे राज्य को कुतर रहे हैं। बघेल ने व्यंग्य करते हुए पूछा कि ये चूहे कहां से आए, नागपुर, गुजरात या कहीं और? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, इसलिए यहाँ के चूहे इतने भूखे नहीं हो सकते।

गायब हुआ करोड़ों का धान
पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, कवर्धा, महासमुंद और जशपुर सहित कई जिलों में अब तक करीब 30 करोड़ रुपये का धान गायब हो चुका है। बघेल ने आरोप लगाया कि इन कथित ‘चूहों’ को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

Read More गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर

प्राकृतिक संसाधनों पर भी सवाल
भूपेश बघेल ने कहा कि ये ‘चूहे’ जल, जंगल और जमीन को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने हसदेव और तमनार जैसे क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शासन में प्राकृतिक संसाधनों की लगातार अनदेखी हो रही है और अब इनकी नजर बस्तर पर है।

Read More गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ

चेतावनी और राजनीतिक गरमा
पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन ‘चूहों’ पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो ये पूरे छत्तीसगढ़ को खोखला कर देंगे। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है, और अब सबकी नजरें भाजपा सरकार की प्रतिक्रिया और धान घोटाले की जांच कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक