CG Breaking: कंटेनर बना चलता-फिरता गोदाम! 9 क्विंटल गांजा बरामद, 5 करोड़ की खेप जब्त

CG Breaking: कंटेनर बना चलता-फिरता गोदाम! 9 क्विंटल गांजा बरामद, 5 करोड़ की खेप जब्त

कवर्धा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिल्फी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कंटेनर से करीब 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ बताई जा रही है। तस्करी के लिए कंटेनर में विशेष रूप से गुप्त चैंबर तैयार किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि नागालैंड पासिंग कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से सटे चिल्फी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई और संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कंटेनर में बनाए गए सीक्रेट चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियां बरामद हुईं। कुल वजन लगभग 900 किलोग्राम पाया गया।

कंटेनर भी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर, जिसकी कीमत करीब 50 लाख आंकी गई है, उसे भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि खेप ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की कड़ियों की तलाश में जुटी है।

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी का सख्त संदेश
जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार