सीएसपीडीसीएल में बड़ा खेल: बिना काम किए ही 120 कर्मचारियों का वेतन भुगतान तय, तीन दिन पहले ही रोस्टर चार्ट मंजूर

सीएसपीडीसीएल में बड़ा खेल: बिना काम किए ही 120 कर्मचारियों का वेतन भुगतान तय, तीन दिन पहले ही रोस्टर चार्ट मंजूर

रायपुर/सराईपाली। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) के अंतर्गत संचालित 11/33 केवी सब स्टेशनों के प्रबंधन और टेंडर प्रक्रिया में एक बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। विभाग के अफसरों ने नियमों को ताक पर रखते हुए 28 फरवरी तक का ड्यूटी रोस्टर चार्ट 25 फरवरी को ही अप्रूव कर दिया है। यानी जिन तीन दिनों (26, 27 और 28 फरवरी) का काम अभी हुआ ही नहीं है, उनके हस्ताक्षर पहले से ही फाइलों में दर्ज कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।

सिंग इन्फ्रा कंपनी के रसूख के आगे झुके अफसर

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 'सिंग इन्फ्रा' नामक कंपनी द्वारा 120 से अधिक सब स्टेशनों का संचालन किया जा रहा है। कंपनी ने फरवरी माह के समापन से तीन दिन पहले ही इन केंद्रों के 120-124 कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त अटेंडेंस शीट और रोस्टर पुटअप अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए। ताज्जुब की बात यह है कि विभागीय जूनियर इंजीनियरों ने इन फाइलों की जांच करने के बजाय इन्हें तत्काल मंजूरी देकर भुगतान के लिए आगे भेज दिया। सूत्रों का दावा है कि विद्युत विभाग में इस तरह का घालमेल पिछले कई वर्षों से अनवरत जारी है।

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

नियमों का उल्लंघन: 32 जिलों में लेबर लाइसेंस तक नहीं

Read More कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज

इस पूरे मामले में विभाग की एक और बड़ी प्रशासनिक खामी उजागर हुई है। नियमानुसार सब स्टेशन संचालन के लिए विद्युत विभाग के पास लेबर लाइसेंस होना अनिवार्य है। लेकिन बताया जा रहा है कि बोर्ड ने केवल रायपुर जिले के लिए ही लेबर लाइसेंस लिया है, जबकि प्रदेश के शेष 32 जिलों में बिना लाइसेंस के ही कार्य संचालित हो रहा है। इसके अलावा, कर्मचारियों के शोषण की भी खबरें हैं; उन्हें पीएफ सहित मात्र 11 से 12 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है, जबकि कागजों पर शिफ्ट के अनुसार पूरी उपस्थिति दर्शाई जाती है।

शिफ्ट में हेरफेर: 7-8 दिन काम, पूरे महीने का वेतन

विभागीय सूत्रों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि ठेका कंपनियों की आड़ में कर्मचारियों से नियम विरुद्ध काम लिया जा रहा है। रोटेशन के बजाय एक-एक कर्मचारी से महीने में लगातार 7-8 दिन काम करवाया जाता है और बाकी दिन उन्हें छुट्टी दे दी जाती है। हालांकि, रिकॉर्ड में उन्हें पूरे 30 दिन कार्यरत दिखाकर सरकारी खजाने से पूरे महीने का वेतन आहरित किया जा रहा है। सराईपाली, सालडीह, सांकरा और पर्थरा जैसे क्षेत्रों में तैनात सरकारी जूनियर इंजीनियरों पर इन ठेकेदारों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

यह गंभीर लापरवाही है: मुख्य अभियंता 

मामला तूल पकड़ने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है। जेएस नेताम, मुख्य अभियंता (सीई), सीएसपीडीसीएल ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा:

किसी भी स्थिति में महीने की समाप्ति से पहले भुगतान चार्ट जमा नहीं किया जा सकता। 28 तारीख के बाद ही रोस्टर प्रस्तुत करने का नियम है। दस्तावेज देखने के बाद संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का उल्लंघन न करें।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच