रायगढ़ में 99 हजार रुपये का लावारिस धान, माजदा वाहन छोड़कर चालक फरार! जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ में 99 हजार रुपये का लावारिस धान, माजदा वाहन छोड़कर चालक फरार! जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से धान गड़बड़ी का नया मामला सामने आया है। सोमवार (12 जनवरी) को कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कुलबा सरवानी के पास तालाब किनारे एक सफेद रंग की माजदा वाहन संदिग्ध स्थिति में खड़ी मिली। वाहन में 80 बोरी धान लोड था, जिसकी अनुमानित कीमत 99 हजार रुपए बताई जा रही है।

80 बोरी, हर बोरी में 40 किलो धान
जांच में पाया गया कि हर बोरी में लगभग 40 किलो धान भरा हुआ था। आसपास के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन ड्राइवर और वाहन मालिक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने तुरंत धान और वाहन को जब्त कर थाने ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अवैध परिवहन की आशंका
पुलिस का अनुमान है कि यह धान अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था, और किसी कारणवश चालक ने वाहन छोड़कर फरार होने का रास्ता अपनाया। मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है, और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इलाके में सघन पड़ताल शुरू कर दी है और आस-पास की CCTV फुटेज व स्थानीय सूत्रों की मदद से वाहन मालिक और चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी बता रहे हैं कि यह घटना धान खरीदी सीजन में बढ़ती गड़बड़ियों की कड़ी उदाहरण है और आगे ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा

Tags:

Latest News

Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप
Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा
Ambikapur News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में बंद किया और रसोइये पर फेंका गर्म खाना
Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू
Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें
डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड