रायपुर-कुरूद के बीच ट्रेन का सफर अभी और दूर: सीआरएस ने तकनीकी खामियों पर लगाई रोक, प्लेटफॉर्म और ट्रैक सुधारने के निर्देश

रायपुर-कुरूद के बीच ट्रेन का सफर अभी और दूर: सीआरएस ने तकनीकी खामियों पर लगाई रोक, प्लेटफॉर्म और ट्रैक सुधारने के निर्देश

रायपुर।रायपुर से कुरूद के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हजारों यात्रियों को अभी और वक्त देना होगा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की टीम ने अभनपुर-कुरूद रेल लाइन और स्टेशनों के निरीक्षण के बाद कई गंभीर तकनीकी खामियां उजागर की हैं। सुरक्षा मानकों पर खरी न उतरने के कारण फिलहाल इस रूट पर यात्री ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी नहीं मिल सकी है।

प्लेटफॉर्म की ऊंचाई मानक से अधिक, ट्रैक की पैकिंग भी खराब

निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, कुरूद स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई वर्तमान में 86 सेंटीमीटर पाई गई है, जबकि रेलवे के तय मानकों के अनुसार इसे 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। प्लेटफॉर्म की अधिक ऊंचाई के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दुर्घटना का भय बना रहेगा।

Read More हाईकोर्ट के जज को खिलाई मिठाई, तो बिगड़ी तबीयत... अब QR कोड स्कैन भेजकर मांगे 5 हजार

इसके साथ ही, ट्रैक की स्थिरता को लेकर भी सवाल उठे हैं। सर्वे के दौरान पाया गया कि पटरी के नीचे बिछाई गई गिट्टी (बैलास्ट) की पैकिंग कई स्थानों पर समान नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि गिट्टी की सही पैकिंग न होने से ट्रैक की मजबूती प्रभावित होती है, जो तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

Read More रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

फिलहाल 40 की रफ्तार, सुधार के बाद ही दौड़ेगी 100 की स्पीड से ट्रेन

सीआरएस टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक इन तकनीकी त्रुटियों को पूरी तरह दुरुस्त नहीं कर लिया जाता, तब तक इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा ही रखी जा सकती है। रेलवे के अधिकारी अब इन खामियों को दूर कर दोबारा रिपोर्ट बोर्ड को भेजेंगे। वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही इस मार्ग पर ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रति घंटा की पूर्ण क्षमता के साथ दौड़ सकेंगी।

20 लाख लोगों को है बेसब्री से इंतजार

धमतरी से नवा रायपुर और अभनपुर को जोड़ने वाली इस रेल सेवा का लाभ क्षेत्र के लगभग 20 लाख लोगों को मिलेगा। वर्तमान में यात्रियों को सड़क मार्ग से बस के जरिए रायपुर पहुंचना पड़ता है, जिसका एक तरफ का किराया 120 रुपये तक है और समय भी ढाई घंटे से अधिक लगता है। ट्रेन सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा सुलभ होगी, बल्कि समय और पैसे दोनों की भारी बचत होगी।

धमतरी तक का काम भी पिछड़ा

कुरूद से धमतरी के बीच 22 किलोमीटर के हिस्से में काम अभी जारी है। हालांकि जमीन समतलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन धमतरी स्टेशन के निर्माण में देरी हो रही है। रेलवे ने इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कार्य अपने तय समय से करीब दो महीने पीछे चल रहा है।

सीआरएस की टीम ने कुछ जरूरी बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन के लिए टीम से विस्तृत चर्चा की गई है। जल्द ही सभी कमियों को सुधार लिया जाएगा ताकि सुरक्षित रेल सेवा शुरू की जा सके।

 अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम, रायपुर

 

स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी अभाव

निरीक्षण के दौरान चटौद और सिरीं स्टेशनों पर भी व्यवस्थाएं लचर मिलीं। टीम ने यहां पेयजल, सुव्यवस्थित शौचालय, शेड और टिकट काउंटर जैसी मूलभूत यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा और यात्री सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल