बीजापुर में प्रेशर IED ब्लास्ट: एरिया डॉमिनेशन के दौरान STF जवान घायल, हायर सेंटर रेफर

बीजापुर में प्रेशर IED ब्लास्ट: एरिया डॉमिनेशन के दौरान STF जवान घायल, हायर सेंटर रेफर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में आज एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया है। सुरक्षा बलों ने इसे नक्सलियों की साजिश बताया है।

एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुआ विस्फोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर जंगल क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवान का पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में STF का एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को हायर सेंटर भेजा गया
घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Read More Kanker News: विकास कार्यों की राशि पर उठे सवाल, काम अधूरे लेकिन भुगतान का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी जांच

इलाके में सघन सर्चिंग जारी
अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से IED प्लांट किया था। घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सघन तलाशी अभियान जारी है। बीजापुर समेत बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल