GGU में कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल: छात्रों ने घेरा कुलपति निवास, हॉस्टल मेस में घटिया खाना और कीड़ों का उजागर कांड

GGU में कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल: छात्रों ने घेरा कुलपति निवास, हॉस्टल मेस में घटिया खाना और कीड़ों का उजागर कांड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में हॉस्टल मेस की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (13 जनवरी) रात अंबेडकर हॉस्टल के छात्र कड़ाके की ठंड में कुलपति निवास का घेराव कर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि ठेकेदार लगातार घटिया और ठंडा भोजन परोस रहा है, जिसमें कभी-कभी कीड़े भी मिले हैं।

लगातार खराब भोजन का आरोप, छात्र स्वास्थ्य पर चिंतित
छात्रों का कहना है कि प्रति माह 3,370 रुपए मेस शुल्क वसूला जाता है, लेकिन इसके बावजूद भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। कभी दाल और सब्जी ठंडी मिलती हैं, कभी बेस्वाद और कई बार कीड़े भी निकलते हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि इससे उनका स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

वार्डन का विवादित बयान, छात्रों का गुस्सा भड़का
छात्रों ने कीड़े मिलने की शिकायत वार्डन वीवी चतुर्वेदी को की, जिनका जवाब था: “कीड़ा मिल गया तो क्या हुआ, माइक्रोस्कोप से देखें तो दही में भी कीड़े होते हैं।” इस बयान ने छात्रों का आक्रोश और बढ़ा दिया और वे सीधे कुलपति निवास का घेराव करने पहुंचे।

Read More वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रों की मांग: मेस ठेका तुरंत बदला जाए
छात्रों ने मेस ठेकेदार बदलने की मांग की। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चीफ वार्डन प्रतिभा जे. मिश्रा मौके पर आईं लेकिन छात्रों की बात सुने बिना लौट गईं। कड़ाके की ठंड के बावजूद छात्र दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे, जबकि विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया।

Read More Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग

ABVP ने जताया समर्थन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया और कहा कि ऐसे मेस टेंडर धारकों को तुरंत हटाया जाना चाहिए, जो छात्रों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन देने में विफल हैं। ABVP ने चेताया कि लगातार खराब भोजन छात्रों की मानसिक स्थिति और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

Tags:

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार