CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला: EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला: EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित ओवरटाइम (अधिसमय) भुगतान घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई Economic Offences Wing (EOW) और Anti Corruption Bureau (ACB) की संयुक्त जांच के तहत की गई है। मामला Chhattisgarh State Marketing Corporation Limited (CSMCL) में ओवरटाइम भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है।

100 करोड़ से अधिक के भुगतान पर सवाल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, ओवरटाइम भत्ते के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कराया गया। आरोप है कि यह राशि कर्मचारियों को दिए जाने के बजाय कमीशन के रूप में आपस में बांट ली गई। मामले में एजेंसियों के माध्यम से फर्जी या संदिग्ध भुगतान किए जाने की आशंका जताई गई है।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

ED की सूचना के बाद तेज हुई जांच
बताया गया कि Enforcement Directorate (ED), रायपुर ने 29 नवंबर 2023 को तीन व्यक्तियों से 28 लाख रुपये नकद जब्ती की सूचना राज्य सरकार को भेजी थी। इसी इनपुट के आधार पर EOW और ACB ने संयुक्त रूप से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रिमांड पर पूछताछ
अनवर ढेबर को अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसियां अब फंड फ्लो, कथित कमीशन नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। राज्य में यह मामला वित्तीय अनियमितताओं के बड़े प्रकरण के रूप में देखा जा रहा है।

Latest News

RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार
Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक
Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख
CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?
Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा
Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!
महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख
Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई