धान खरीदी में बड़ा खेल: सूरजपुर में 6,470 बोरी गायब, 80 लाख का झटका

धान खरीदी में बड़ा खेल: सूरजपुर में 6,470 बोरी गायब, 80 लाख का झटका

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील स्थित सारारावां धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। भौतिक सत्यापन के दौरान यहां से 6,470 बोरी धान गायब पाई गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। धान के स्टॉक में भारी कमी सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है।

कागजों में पूरा स्टॉक, जमीन पर बड़ा अंतर
जांच रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में कुल 4,842 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी। इसमें से अब तक 240 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। इस हिसाब से केंद्र में 40,602 क्विंटल धान मौजूद होना चाहिए था, लेकिन जब अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया तो मात्र 34,132 क्विंटल धान ही पाया गया। रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच के इस बड़े अंतर ने हेराफेरी और गड़बड़ी की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

समिति प्रबंधक जवाब देने में असफल, जांच के आदेश
निगरानी समिति ने जब इस मामले में समिति प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद धान केंद्र संचालक के खिलाफ औपचारिक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि आशंका है कि कागजों में धान की खरीदी दर्ज कर वास्तविक खरीदी नहीं की गई, या फिर धान को अवैध रूप से बाहर खपाया गया है।

Read More NDPS केस में जांच अधिकारी की भूमिका पर हाईकोर्ट की सख्ती, DGP से मांगा शपथ पत्र

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कर आर्थिक अपराध की धाराएं भी लगाई जा सकती हैं।

Read More कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी

सूरजपुर में पहले भी सामने आ चुके हैं घोटाले
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में इससे पहले भी रामानुजनगर तहसील के छिंदया धान केंद्र में करोड़ों रुपये के घोटाले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा  छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 
Bilaspur Bilasa Airport: लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी; सभी यात्री सुरक्षित
बेटी का इंतजार कर रहा अंबिकापुर… नेपाल बाढ़ में बीजेपी नेता की बेटी डॉ. मीना लापता, रायपुर-बिलासपुर की 2 महिलाएं भी संपर्क से बाहर
50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार
मासूम की मौत से मचा कोहराम! रेत से भरे ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका; चालक की पिटाई के बाद चक्काजाम
सलाखों के बीच सजा भाई की कलाई पर राखी, छलकी बहनों की आंखें… छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा रक्षाबंधन का भावुक रंग
हिमाचल में बड़ा हादसा टला! कुल्लू में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से भिड़ी HRTC बस, 40 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बची कई जानें
कार में भरा था कैश! अर्टिगा से मिले 11.98 लाख रुपये, कागज नहीं दिखा सका चालक; 20 लाख का सामान जब्त
धरने के बाद छात्रों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सुनी बच्चों की बात; बोले- “बच्चों की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी”
Lucknow Swine Flu Alert: लखनऊ में H1N1 से 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; अस्पतालों में तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली में कथित ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार; भारतीय SIM पाकिस्तान भेजने का आरोप
नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 469 मौतें, 1400 से अधिक लापता; 288 भारतीय भी शामिल