शिक्षा मिशन में बड़ी गड़बड़ी: 30 हजार का लैपटॉप 65 में खरीदा; चौगुने दाम पर डमी, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

शिक्षा मिशन में बड़ी गड़बड़ी: 30 हजार का लैपटॉप 65 में खरीदा; चौगुने दाम पर डमी, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

रायपुर | प्रदेश के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा (वोकेशनल कोर्स) के नाम पर सामग्री खरीदी में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। समग्र शिक्षा मिशन के तहत संचालित 1154 स्कूलों में सामान की आपूर्ति में सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाया गया है। आलम यह है कि जो लैपटॉप बाजार में 30 हजार रुपये में उपलब्ध है, उसे स्कूलों के लिए 65 हजार रुपये में खरीदा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन संचालक ने जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

दोगुने-चौगुने दाम पर कबाड़ की सप्लाई

जांच में यह प्राथमिक तथ्य सामने आया है कि न केवल लैपटॉप बल्कि प्रिंटर और सीपीआर डमी जैसी आवश्यक सामग्रियों की खरीदी में भी नियमों को ताक पर रखा गया।

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

 लैपटॉप: 30 हजार रुपये वाले आउटडेटेड मॉडल को 65 हजार रुपये में दर्शाया गया।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

 प्रिंटर: बाजार मूल्य से दोगुने दाम पर बिलिंग की गई।

 सीपीआर डमी: लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली डमी को वास्तविक कीमत से चार गुना अधिक दाम पर खरीदा गया।

 

हर स्कूल को दिए गए थे 2-2 लाख रुपये

शासन की योजना के मुताबिक, राज्य के 1154 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक स्कूल को 2-2 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस राशि का उपयोग लैब और तकनीकी सामग्री विकसित करने के लिए होना था। शिकायत मिली है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित कई जिलों में वेंडरों और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया और पुराने मॉडल का सामान खपा दिया गया।

"

सभी स्कूलों में हुई खरीदी की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। हमने सभी जिलों से राशि के व्यय का पूरा विवरण और वाउचर मंगाए हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित जिन भी स्कूलों में गड़बड़ी की सूचना मिली है, वहां के दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी।"

किरण कौशल, आयुक्त, समग्र शिक्षा मिशन

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ रडार पर, रिकवरी की तैयारी

मिशन के अधिकारियों के अनुसार, गड़बड़ी के पुख्ता इनपुट सबसे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से मिले थे। वहां के स्कूलों में हुई सप्लाई की सूची विभाग को मिल चुकी है। जांच कमेटी अब यह देखेगी कि खरीदी प्रक्रिया में जेम (GeM) पोर्टल के नियमों का पालन हुआ या नहीं। यदि गड़बड़ी सिद्ध होती है, तो संबंधितों से राशि की रिकवरी के साथ-साथ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

 

इन बिन्दुओं पर होगी जांच...

  •  तकनीकी स्पेसिफिकेशन: क्या खरीदे गए लैपटॉप और उपकरण कोर्स की जरूरत के हिसाब से सही हैं?
  •  बाजार मिलान: बिल में दर्शाई गई राशि और वर्तमान बाजार मूल्य में इतना बड़ा अंतर क्यों है?
  •  वेंडर चयन: सामग्री की आपूर्ति करने वाली फर्मों का चयन किस आधार पर किया गया?
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार