भूत उतारने के बाद अब नींबू की चेतावनी: भोजराज नाग फिर सुर्खियों में

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की शिकायतों पर फोन नहीं उठाएंगे और समाधान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ ‘नींबू काटने’ की कार्रवाई होगी। सांसद ने अवैध उत्खनन को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। भोजराज नाग ने कहा कि जहां भी अवैध उत्खनन या कारोबार होगा, सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इससे पहले उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नींबू काटकर भूत भी उतारेंगे। यह बयान सांसद नाग ने गुरुवार को धमतरी में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत खदानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं देंगे, उनके खिलाफ ‘नींबू काटने’ की कार्रवाई होगी।

Read More CG NEWS: किसानों ने खरीदी केंद्र के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

सांसद भोजराज नाग अपने तीखे बयानों के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। साल भर पहले उन्होंने कहा था कि पुरानी मानसिकता वाले अधिकारी यदि विकास कार्य में बाधा डालेंगे तो वे नींबू काटकर भूत उतारेंगे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि 6 महीने बाद, यदि वही परेशानी रही, तो फिर से नींबू काटकर भूत उतारा जाएगा।

Read More ठगी का मास्टरमाइंड दीपक टंडन अब कोर्ट की रडार पर; डीएसपी विवाद के बाद फिर एक नया केस, 15 लाख की ठगी का आरोप 

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल