चंडी माता मंदिर में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने पुजारी-सेवादारों पर किया हमला, पूरी घटना CCTV में कैद

चंडी माता मंदिर में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने पुजारी-सेवादारों पर किया हमला, पूरी घटना CCTV में कैद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर परिसर में उपद्रव और मारपीट की घटना सामने आई है। घुंचापाली-बागबाहरा के चंडी पहाड़ी पर बने इस मंदिर में कुछ युवकों ने नशे की हालत में पहुंचकर हंगामा किया और मंदिर के पुजारी व सेवादारों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां उत्पात मचाने लगे। आरोप है कि युवकों ने हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की और विरोध करने पर मंदिर के पुजारी तथा सेवादारों के साथ मारपीट की।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में उपद्रव की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Read More 15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर 3 से 4 संदिग्ध युवकों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Read More सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम

भालुओं की मौजूदगी के लिए भी प्रसिद्ध है मंदिर
चंडी पहाड़ी पर स्थित यह चंडी माता मंदिर अपनी एक खास परंपरा के लिए भी जाना जाता है। यहां अक्सर जंगल से भालू मंदिर परिसर तक आ जाते हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल