होली की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

होली की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे आरंग इलाके में होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम नहीं थी, बल्कि होली के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस के अनुसार, लोधीपारा निवासी नीरज लोधी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर साहूपारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की के दौरान तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद नीरज के दोनों साथी मौके से भाग निकले, जबकि आरोपियों ने नीरज को घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल नीरज को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More महादेव सट्टा: 1.45 लाख करोड़ का कारोबार, अब सेंट्रल GST ने थमाया 40,603 करोड़ का बिल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष निषाद उर्फ संजू (21), योगेंद्र निषाद उर्फ वीरू (24), गौतम साहू (23), भोजराम निषाद उर्फ भोजू (24), राहुल साहू (23), नेमीचंद साहू (19), धनेश निषाद (30) शामिल हैं। सभी आरोपी आरंग के साहूपारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक नाबालिग भी इस वारदात में शामिल पाया गया है, जिसे विधि के अनुसार किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्यों को जब्त कर आगे की जांच जारी है।

Read More भिलाई में तड़के ईडी की बड़ी रेड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं