पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

IMG_20260218_153457 सारंगढ़-बिलाईगढ़। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखसीपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच पवन कुमार साहू, उपसरपंच सुनील साहू और पंच पति प्रहलाद दास महंत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनीक जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते अगस्त माह में सरपंच ने गांव के लोगों से कहा था कि यदि प्रत्येक राशन कार्ड के बदले 1,000 रुपये दिए जाएं तो उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करवा दिया जाएगा और एक माह के भीतर पहली किस्त खाते में डलवा दी जाएगी। साथ ही पंचायत से प्रस्ताव पारित कराने का आश्वासन भी दिया गया। आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर नाम सूची से कटवाने की धमकी दी गई।

 

Read More शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली

ग्रामीणों के अनुसार, प्रति राशन कार्ड 1,000 रुपये की दर से लगभग 2.50 से 3 लाख रुपये तक की राशि वसूली गई। पांच से छह माह बीत जाने के बाद भी किसी भी हितग्राही का आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी आवास स्वीकृति या राशि वापसी की मांग की जाती है तो संबंधित जनप्रतिनिधि टालमटोल करते हैं। पैसे वापस मांगने पर राशन कार्ड, आवास योजना और पेंशन से नाम कटवाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने भय का वातावरण होने की भी बात कही है।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

 

15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी का आरोप

 

वहीं ग्रामीणों ने 15वें वित्त आयोग की राशि में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में स्ट्रीट लाइट और पानी टंकी के नाम पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए हैं, जबकि कार्य धरातल पर नहीं हुआ। आरोप है कि फर्जी बिल-वाउचर लगाकर राशि आहरित की गई।

पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई की मांग 

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मामले की जांच कर अवैध रूप से वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई और संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया है। मामले में संबंधित जनप्रतिनिधियों का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार