रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 विवादों में: सेफ्टी नियम तोड़ने के आरोप, स्टूडियो पर कार्रवाई की तलवार

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 विवादों में: सेफ्टी नियम तोड़ने के आरोप, स्टूडियो पर कार्रवाई की तलवार

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की आगामी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) विवादों के घेरे में आ गई है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन बैनर, B62 स्टूडियोज़ को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है। ऐसा मुंबई में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान सेफ्टी और रेगुलेटरी नियमों के कथित उल्लंघन के बाद किया गया है।

सिविक बॉडी ने सिफारिश की है कि प्रोडक्शन के दौरान बार-बार नियमों के उल्लंघन के बाद कंपनी को शहर में भविष्य में शूटिंग की परमिशन लेने से रोक दिया जाए। क्या है ये पूरा मामला आइए विस्तार से समझते हैं।

सेट पर सुरक्षा में चूक?
AICWA ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की शूटिंग के दौरान बार-बार हुए सुरक्षा उल्लंघनों की कड़ी निंदा की। ये प्रतिक्रिया तब आई है,जब BMC ने नियमों के बार-बार उल्लंघन के कारण आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के सदस्यों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

Read More Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

फॉलो नहीं किया जा रहा प्रोटोकॉल
AICWA ने अपने अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस नोट के जरिए 'धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान हुई लापरवाही पर नाराजगी जताई है। इस मामले पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और सेट पर हुई कथित गलतियों की निंदा की है। BMC के कदम का समर्थन करते हुए, एसोसिएशन ने क्रू मेंबर्स और टेक्नीशियन की सुरक्षा के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, AICWA के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इन नियमों के उल्लंघन को “खतरनाक” बताया और इंडस्ट्री में जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स, टेक्नीशियंस और लेबरर्स की जिंदगी, सुरक्षा और इज्जत से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जा सकता।

क्या ब्लैकलिस्ट होगा प्रोडक्शन हाउस?
बता दें कि BMC के A वार्ड ऑफिस ने हाल ही में B62 स्टूडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है, जिसमें कहा गया है कि प्रोडक्शन हाउस को भविष्य में शूटिंग की परमिशन लेने से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन 1) को लिखे एक लेटर में, ऑफिस ने एक बिल्डिंग की छत पर कथित तौर पर शूटिंग करने और बिना इजाजत के दो जनरेटर वैन चलाने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का भी सुझाव दिया है।

Latest News

डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका