Kanpur News: लैंबोर्गिनी हादसे में बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश

Kanpur News: लैंबोर्गिनी हादसे में बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई चर्चित लैंबोर्गिनी कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। ग्वालटोली क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में था। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के समय लग्जरी कार शिवम ही चला रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अदालत में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई जेल या जमानत का निर्णय कोर्ट करेगा।

यह दुर्घटना रविवार को उस समय हुई थी, जब आर्य नगर निवासी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा अपने चालक मोहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिठूर जा रहा था। भैरोंघाट चौराहे के पास तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने पहले एक ऑटो और फिर बुलेट बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे खड़े ऑटो को धकेलते हुए बाइक के ऊपर चढ़ गई।

Read More Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हादसे में चमनगंज घोसियाना निवासी तौफीक अहमद घायल हो गए थे, जिन्हें पैर में चोट आई। वहीं बाइक सवार विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी भी हादसे की चपेट में आए, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। तौफीक की शिकायत पर वाहन संख्या के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

Read More साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब

घटना के बाद जिम्मेदारी को लेकर बयानबाजी भी सामने आई। कारोबारी केके मिश्रा और उनके अधिवक्ता ने दावा किया था कि दुर्घटना के समय वाहन चालक मोहन कार चला रहा था। वहीं पुलिस जांच में शिवम मिश्रा को ड्राइविंग सीट पर बताया गया और उसे ही मुकदमे में नामजद किया गया।

इस बीच घायल पक्ष की ओर से चालक के साथ समझौते की बात भी सामने आई, जिसमें आर्थिक क्षतिपूर्ति मिलने की जानकारी दी गई। हालांकि पुलिस ने इसे कानूनी प्रक्रिया से अलग मानते हुए जांच जारी रखी और अंततः शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अब पूरे मामले की अगली दिशा अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगी। यह प्रकरण तेज रफ्तार लग्जरी वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी