‘अगर सुधर जाए तो माफ कर दूंगी…’ गोविंदा के कथित अफेयर पर पत्नी सुनीता का छलका दर्द

‘अगर सुधर जाए तो माफ कर दूंगी…’ गोविंदा के कथित अफेयर पर पत्नी सुनीता का छलका दर्द

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja एक बार फिर अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ महीनों से अभिनेता के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन अटकलों के बीच सुनीता ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से अपनी भावनाएं साझा कीं और साफ कहा कि वह अपने रिश्ते को एक और मौका देने को तैयार हैं। लेकिन एक शर्त के साथ।

‘बचपन का प्यार है, लेकिन…’
अपने हालिया व्लॉग में मीडिया से बातचीत करते हुए सुनीता ने कहा कि गोविंदा उनके बचपन का प्यार हैं। उन्होंने कहा, “अगर वह सुधर जाएं और परिवार के मुताबिक चलें तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह लगातार चल रही खबरों और चर्चाओं से आहत हैं।

‘यह उम्र झेलने की नहीं’
सुनीता ने भावुक होते हुए बताया कि वह इस समय जीवन के एक संवेदनशील दौर से गुजर रही हैं। “मैं मेनोपॉज के फेज में हूं। इस समय हर महिला को अपने पति और बच्चों के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मन अस्थिर हो जाता है और ऐसे में प्यार और समझ की जरूरत होती है, तनाव की नहीं ।

Read More Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

गोविंदा ने क्या कहा था?
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन पर आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि “जो आरोप लगा रहा है, वही मेरा बचपन का प्यार है,” और इसे रिश्ते के उतार-चढ़ाव का हिस्सा बताया।

तीन दशक पुराना रिश्ता
गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से अधिक समय हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा। पिछले वर्ष भी सुनीता ने स्वीकार किया था कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध रहा है, जिसके बाद से यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। फिलहाल, दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, लेकिन सुनीता का हालिया बयान इस बात का संकेत देता है कि वह अपने वैवाहिक जीवन को बचाने की कोशिश करना चाहती हैं, बशर्ते हालात बदलें।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप