महाराष्ट्र के लातूर में कॉलेज कैंपस बना रणक्षेत्र, दो छात्र गुटों की झड़प में 20 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर में कॉलेज कैंपस बना रणक्षेत्र, दो छात्र गुटों की झड़प में 20 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर शहर में सोमवार शाम एक कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। झड़प के दौरान एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना औसा रोड स्थित कॉलेज कैंपस में हुई। पुलिस के अनुसार, डिप्लोमा पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। स्थिति तब बिगड़ी जब एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

हमले में 20 वर्षीय विक्रम नारायण पांचाल की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल तीन छात्रों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को झड़प की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अमित देशमुख ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

Latest News

CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा