CG News: जशपुर के सरकारी स्कूल में ‘धार्मिक पुस्तिका’ वितरण से मचा बवाल, 14 बाइबिल जब्त, शिक्षक को नोटिस

CG News: जशपुर के सरकारी स्कूल में ‘धार्मिक पुस्तिका’ वितरण से मचा बवाल, 14 बाइबिल जब्त, शिक्षक को नोटिस

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के केरसी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा कक्षा के भीतर धार्मिक पुस्तकें वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। घटना को प्रशासनिक नियमों के उल्लंघन के रूप में लिया गया है और विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को विद्यालय के एक व्याख्याता निर्धारित समय से देरी से पहुंचे और बिना प्राचार्य को अवगत कराए सीधे कक्षा में चले गए। आरोप है कि उन्होंने छात्रों के बीच बाइबिल की प्रतियां वितरित कीं। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के बैग की जांच कराई, जिसमें 14 पुस्तिकाएं मिलने की पुष्टि की गई है।

विद्यालय प्राचार्य ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय विद्यालयों में किसी भी प्रकार की धार्मिक सामग्री के वितरण से संबंधित स्पष्ट दिशानिर्देश हैं, जिनका पालन अनिवार्य है।

Read More CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान

घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। विभागीय स्तर पर जांच के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी। इधर, स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और संबंधित शिक्षक के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है। फिलहाल, शिक्षा विभाग पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने में जुटा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

Latest News

Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू
ट्रांसफार्मर का धमाका बना किसानों का काल, पिता-पुत्र समेत एक साथ उठेंगी तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम
भोपाल में Blinkit से डिलीवर हुई ब्रेड में फफूंद! एक्सपायरी से पहले बिगड़ी हालत, दो बच्चियों ने भी खाई
HMD Vibe 2 Pro 5G: 29 सितंबर को भारत में एंट्री, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस होगा फोन
ओबीसी प्रमाणपत्र विवाद में अब उच्च स्तरीय समिति करेगी सुनवाई, हाई कोर्ट ने तय की समयसीमा
Breakfast Tips: सुबह उठने के कितनी देर बाद करना चाहिए नाश्ता? जानें एक्सपर्ट की सलाह
Sun Nakshatra Transit 2026: 27 सितंबर को सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग