निजी मोबाइल पर वीएसके ऐप की अनिवार्यता पर हाई कोर्ट की रोक सरकार से दो हफ्ते में जवाब तलब

निजी मोबाइल पर वीएसके ऐप की अनिवार्यता पर हाई कोर्ट की रोक सरकार से दो हफ्ते में जवाब तलब

बिलासपुरl छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए वीएसके ऐप की अनिवार्यता के मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस एन के चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता शिक्षक कमलेश सिंह बिसेन के खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने साफ कर दिया है कि अगली सुनवाई होने तक संबंधित शिक्षक को अपने निजी मोबाइल पर ऐप इंस्टॉल करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से निजता के अधिकार का हवाला दिया गया। शिक्षक ने तर्क रखा कि शासन अपने काम के लिए कर्मचारियों के निजी संसाधनों का जबरन इस्तेमाल नहीं कर सकता। किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को पर्सनल मोबाइल में अनिवार्य रूप से डलवाना निजता का हनन है। कोर्ट ने इन दलीलों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। सरकार को अब दो सप्ताह के भीतर इस पर विस्तृत जवाब पेश करना होगा।

शिक्षा विभाग स्कूलों की निगरानी और हाजिरी के लिए वीएसके ऐप का इस्तेमाल कर रहा है। इसे लेकर शिक्षकों में पहले से ही विरोध था। शिक्षकों का कहना था कि निजी फोन पर सरकारी ऐप रखने से डेटा चोरी और निगरानी का खतरा बना रहता है। विधि विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल यह राहत केवल याचिकाकर्ता शिक्षक को मिली है लेकिन सरकार के जवाब के बाद इस पर बड़ा फैसला आ सकता है जो सभी शिक्षकों पर लागू होगा।

Read More दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप