गर्मी से पहले ही प्यासा रायपुर: कचना की स्वास्तिक कॉलोनी में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

गर्मी से पहले ही प्यासा रायपुर: कचना की स्वास्तिक कॉलोनी में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश में गर्मी ने अभी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन राजधानी रायपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट के संकेत साफ दिखने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि नगर निगम के लिए नियमित जलापूर्ति बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है। पानी की किल्लत से परेशान नागरिक अब सड़कों पर उतरने लगे हैं।

840 आवासों में लगातार जल संकट
ताजा मामला कचना स्थित स्वास्तिक कॉलोनी का है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने करीब 840 मकानों में बीते दिनों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि उन्हें तय समय पर पानी नहीं मिल रहा, जिससे दैनिक जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं।image (2)

खाली मटके फोड़कर जताया आक्रोश
समस्या के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में रहवासी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने खाली मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया और जल्द स्थायी समाधान की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read More Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....

विपक्ष का शहर सरकार पर हमला
मामले को लेकर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष विकास तिवारी ने शहर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गर्मी की शुरुआत से पहले ही जल संकट उभरना प्रशासनिक तैयारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था जैसे टैंकर सप्लाई सुनिश्चित की जाए और दीर्घकालिक समाधान की स्पष्ट कार्ययोजना सार्वजनिक की जाए।

Read More पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप

निगम के सामने बढ़ती चुनौती
हर साल गर्मियों में जलापूर्ति को लेकर दबाव बढ़ता है, लेकिन इस बार शुरुआती चरण में ही संकट के संकेत मिलना चिंता का विषय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नगर निगम किस तरह त्वरित कदम उठाकर हालात को संभालता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता पर समझौता स्वीकार नहीं होगा और यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Latest News

डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका