रायपुर के 23 पीएमश्री स्कूलों का होगा टेस्ट, 200 बड़े अफसर दिल्ली से आकर परखेंगे पढ़ाई का लेवल

रायपुर के 23 पीएमश्री स्कूलों का होगा टेस्ट, 200 बड़े अफसर दिल्ली से आकर परखेंगे पढ़ाई का लेवल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीएमश्री स्कूलों में अब केवल कागजों पर पढ़ाई नहीं चलेगी, क्योंकि खुद दिल्ली के बड़े साहब अब सीधे स्कूलों की चौखट पर दस्तक देने वाले हैं। केंद्र सरकार ने रायपुर जिले के 23 समेत प्रदेश के सभी 341 स्कूलों की हकीकत जांचने का बड़ा प्लान बनाया है। इसके लिए 200 सेंट्रल सेक्रेटरी स्तर के अफसरों की फौज तैयार की गई है, जो यह देखेंगे कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद बच्चों को डिजिटल क्लास और लैब का फायदा मिल भी रहा है या नहीं।

बड़े अफसरों की फौज और 21 कड़े पैमाने

शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह कोई सामान्य निरीक्षण नहीं है। दिल्ली से आने वाले ये अफसर 21 अलग-अलग पैमानों पर स्कूलों को कसेंगे। इसमें मुख्य रूप से यह देखा जाएगा कि कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास सिर्फ सजावट के लिए हैं या बच्चे उन पर काम भी कर रहे हैं। अफसरों को साफ निर्देश हैं कि वे स्कूलों में जाकर बच्चों और शिक्षकों से सीधे बात करें ताकि जमीनी सच्चाई सामने आ सके।

Read More आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान

इन खास बातों पर रहेगी पैनी नजर

Read More आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला

  • अफसरों की जांच सूची में कुछ बड़े पॉइंट्स शामिल किए गए हैं:
  •  डिजिटल पढ़ाई: क्या आईसीटी लैब में कंप्यूटर चालू हालत में हैं?
  •   हुनर की बात: हाई स्कूल के बच्चों को किसी प्रोफेशनल काम की ट्रेनिंग मिल रही है या नहीं?
  •  करियर गाइडेंस: क्या बच्चों को 12वीं के बाद आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया जा रहा है?
  •   शिक्षक ट्रेनिंग: प्रिंसिपल्स और टीचर्स को नई तकनीक की जानकारी है या वे पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं?
  • रायपुर के स्कूलों में मची खलबली

राजधानी के 12 हायर सेकेंडरी और 11 सेकेंडरी स्कूलों में इस खबर के बाद से तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगर किसी स्कूल में कमी पाई गई तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य इन स्कूलों को मॉडल बनाना है, लेकिन अफसरों की इस अचानक होने वाली जांच ने स्कूल स्टाफ की मुश्किलें बढ़ गई है।

Tags:

Latest News

Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप