रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

खरसिया थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

18_02_2026-burning_young_man_alive

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले में एक युवक को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना खरसिया थाना क्षेत्र के मौहापाली गांव की है।

अधजली हालत में मिला युवक

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक 16-17 फरवरी की दरमियानी रात घटना हुई। मंगलवार सुबह मौहापाली के भांटापारा मोहल्ले में एक युवक अधजली हालत में मिला। उसकी पहचान चपले निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके मामा शत्रुघन पटेल मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Read More नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुका था।

 

दो युवकों पर संदेह

परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम शिव प्रसाद मौहापाली स्थित बैंक गया था। पैसा नहीं निकलने पर वह अपने मामा के घर पहुंचा और रात में खाना खाकर बाइक से वापस चपले के लिए निकला।

मामा का आरोप है कि रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गांव के दो युवकों ने उसे रास्ते में रोका। इसके बाद क्या विवाद हुआ, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

पुलिस ने गांव की गली के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं। फुटेज में आखिरी बार दो युवकों को मृतक को रोकते हुए देखा गया है। गांव के निलेश डंजारे और गंगाराम उर्फ कृष्णा पर संदेह जताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पर पहले भी रात में लोगों को रोकने और लूटपाट करने के आरोप लगते रहे हैं।

पुलिस का बयान

इस संबंध में Prabhat Patel (एसडीओपी, खरसिया) ने बताया कि युवक अधजली हालत में मिला था और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा CCTV फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस
Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता
पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल