वैलेंटाइन के बाद खौफनाक वारदात: झज्जर में CA पति ने शक के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, गले में घोंप दी कैंची

वैलेंटाइन के बाद खौफनाक वारदात: झज्जर में CA पति ने शक के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, गले में घोंप दी कैंची

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बादली थाना क्षेत्र में खाली रजवाहे से बरामद युवती की लाश के मामले में आरोपी कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला। पुलिस के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पति ने अपनी पत्नी की हत्या सुनियोजित तरीके से की और इसे लूट की वारदात साबित करने की कोशिश की।

शक बना कत्ल की वजह
जांच में सामने आया कि आरोपी अंशुल को अपनी पत्नी महक पर शक था। महक गुरुग्राम में बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत थी। पति को आपत्ति थी कि वह अपने सहकर्मियों से फोन पर बातचीत करती है। यही असुरक्षा और संदेह धीरे-धीरे हत्या की साजिश में बदल गया। थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सके।

पूरी प्लानिंग के साथ रची साजिश
पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी की रात आरोपी हिसार से गुरुग्राम के लिए निकला था और पहले से ही अपने साथ कैंची लेकर चला था। रास्ते में उसने पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के समय उसने दस्ताने पहने थे, ताकि फिंगरप्रिंट न मिल सकें। हत्या के बाद उसने खुद को घायल दिखाया और यह कहानी गढ़ी कि बदमाशों ने उन पर हमला किया है। उसने शोर मचाकर लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दिलवाई, ताकि खुद को पीड़ित साबित कर सके।

Read More भोपाल में Blinkit से डिलीवर हुई ब्रेड में फफूंद! एक्सपायरी से पहले बिगड़ी हालत, दो बच्चियों ने भी खाई

पुलिस को शुरुआत से था संदेह
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को आरोपी के बयानों में विरोधाभास नजर आया। गाड़ी की लोकेशन और घटनास्थल की परिस्थितियों ने पुलिस का शक गहरा किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

Read More Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए

परिवार सदमे में
मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें दंपति के बीच किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, आरोपी का व्यवहार सामान्य प्रतीत होता था और इस तरह की साजिश की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिलहाल, पुलिस रिमांड के दौरान यह जांच की जा रही है कि क्या इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि अविश्वास और संदेह किस तरह रिश्तों को भयावह अंजाम तक पहुंचा सकता है।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप