CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी का आत्मघाती कदम, हंसिया से गला रेतने की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती

CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी का आत्मघाती कदम, हंसिया से गला रेतने की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। Bilaspur Central Jail से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल किचन में काम करते समय सब्जी काटने के हंसिया से अपना गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल कैदी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

किचन ड्यूटी के दौरान उठाया कदम
जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी विकास कश्यप पिछले दो वर्षों से केंद्रीय जेल में बंद है। वर्ष 2024 में उसे पारिवारिक विवाद में अपनी दादी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे वह अपने बैरक से निकलकर नियमित ड्यूटी के तहत जेल के किचन में भोजन बनाने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसने सब्जी काटने के हंसिया से अपना गला रेत लिया। घटना से वहां मौजूद अन्य कैदियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।image-2026-02-18T134912.506

तत्काल अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल कैदी को जेल एम्बुलेंस से तत्काल Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (सिम्स) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। गले में गंभीर चोट के कारण वह फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।image-2026-02-18T134941.447

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

मानसिक स्थिति पर सवाल
प्राथमिक जानकारी के अनुसार कैदी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं बताई जा रही थी और उसका उपचार भी चल रहा था। हालांकि, आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। कैदी के होश में आने के बाद ही घटना की पृष्ठभूमि और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यह घटना जेल सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की मानसिक स्वास्थ्य निगरानी को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

Read More गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप