पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। इस कदम से राज्य की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा हो गया है।

ED का आरोप: जांच में बाधा और सबूतों से छेड़छाड़
ED ने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि I-PAC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान राज्य सरकार और शीर्ष अधिकारियों ने एजेंसी की रेड में बाधा डाली। इतना ही नहीं, ED का दावा है कि राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल कर जांच से जुड़े अहम सबूतों से छेड़छाड़ की गई और कुछ सबूत नष्ट भी किए गए। एजेंसी ने याचिका में कहा, “कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ने में शामिल हो गए।”

I-PAC जांच में जानबूझकर रुकावट का दावा
ED के मुताबिक, निष्पक्ष जांच करना उसका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया। इसी आधार पर ED ने मामले की CBI जांच की भी मांग की है, ताकि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता हाईकोर्ट में हंगामे का भी आरोप
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कथित तौर पर अपनी प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर अदालत परिसर में अव्यवस्था फैलाई। ED का दावा है कि इसी हंगामे के कारण जज को सुनवाई स्थगित करनी पड़ी।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी गर्मी
चुनाव से ठीक पहले ED की यह कार्रवाई राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकती है। जहां विपक्ष इसे कानून के शासन का सवाल बता रहा है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे सकती है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला