Breaking: डिब्रूगढ़ की इमरजेंसी स्ट्रिप पर उतरा PM का विमान, नॉर्थईस्ट में रचा नया इतिहास

Breaking: डिब्रूगढ़ की इमरजेंसी स्ट्रिप पर उतरा PM का विमान, नॉर्थईस्ट में रचा नया इतिहास

डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर एक ऐतिहासिक शुरुआत की। यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री का विमान इस इमरजेंसी स्ट्रिप पर उतरा। यहां उन्होंने फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन भी देखा।

नॉर्थईस्ट का पहला इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी
डिब्रूगढ़ में विकसित यह ELF नॉर्थईस्ट भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है। इसे इंडियन एयर फोर्स के सहयोग से इस तरह डिजाइन किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर सैन्य और नागरिक दोनों प्रकार के विमान यहां इमरजेंसी लैंडिंग और टेक-ऑफ कर सकें। सामरिक दृष्टि से यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।Republic-Day-New-(25)-1771048770672

ब्रह्मपुत्र पर ऐतिहासिक सेतु का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का भी उद्घाटन किया। लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह छह लेन का एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ता है। यह नॉर्थईस्ट का पहला एक्सट्राडोज्ड पुल है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगमता और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलने की उम्मीद है।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का उद्घाटन भी किया। इससे नॉर्थईस्ट में उच्च एवं प्रबंधन शिक्षा के विस्तार को नई दिशा मिलने की संभावना है। इसके अलावा, कामरूप जिले के अमिंगांव में नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए नेशनल डेटा सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र क्षेत्र के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने और ‘डिजिटल इंडिया’ पहल को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Read More SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI

225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री ने PM-eBus सेवा योजना के तहत चार शहरों गुवाहाटी (100), नागपुर (50), भावनगर (50) और चंडीगढ़ (25) में कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस पहल से शहरी परिवहन में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री का यह दौरा बुनियादी ढांचे, रक्षा तैयारियों, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नॉर्थईस्ट को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Latest News

मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान  मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला