चाइनीज मांझे का कहर: कर्नाटक में बाइक सवार का गला कटा, बेटी को आखिरी कॉल कर तोड़ा दम

चाइनीज मांझे का कहर: कर्नाटक में बाइक सवार का गला कटा, बेटी को आखिरी कॉल कर तोड़ा दम

बीदर: कर्नाटक के बीदर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाइनीज मांझे ने एक बाइक सवार की जान ले ली। सड़क पर खिंची पतंग की डोर से गला कटने के बाद 48 वर्षीय संजू कुमार होसामणि की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज से पहले उनकी मौत हो गई।

यह हादसा तलामदगी ब्रिज के पास हुआ, जब संजू कुमार बाइक से गुजर रहे थे। अचानक सड़क के बीच खिंची नायलॉन डोर उनके गले में फंस गई। डोर इतनी तेज थी कि उनके गले में गहरा घाव हो गया और तेज़ी से खून बहने लगा।

बेटी को किया आखिरी फोन
गंभीर हालत में संजू कुमार बाइक से गिर पड़े। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत जुटाकर मोबाइल से अपनी बेटी को कॉल करने की कोशिश की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खून से लथपथ हालत में फोन मिलाते नजर आ रहे हैं।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

एंबुलेंस देर से पहुंची, बचाई जा सकती थी जान?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने संजू कुमार को देखा और उनके गले पर कपड़ा रखकर खून रोकने का प्रयास किया। एंबुलेंस को तुरंत बुलाया गया, लेकिन एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर मेडिकल मदद मिल जाती, तो संजू कुमार की जान बचाई जा सकती थी।

Read More Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल

पहले भी ले चुका है चाइनीज मांझा जान
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और नायलॉन मांझे पर सख्त प्रतिबंध व बेहतर आपातकालीन सेवाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले में मन्ना एकहेली पुलिस थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। देशभर में चाइनीज मांझे से मौतों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

  • 12 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश के इंदौर में 45 वर्षीय रघुवीर धाकड़ की मौत।
  • जुलाई 2025 में दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर पर 22 वर्षीय कारोबारी यश गोस्वामी की गर्दन कटने से मौत।

इन घटनाओं ने एक बार फिर चाइनीज मांझे की खतरनाक हकीकत और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags:

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार