Bhopal Crime News: साध्वी रंजना और शिष्यों पर हमला, कार में तोड़फोड़; कार्रवाई में देरी पर विहिप-बजरंग दल ने घेरा थाना

Bhopal Crime News: साध्वी रंजना और शिष्यों पर हमला, कार में तोड़फोड़; कार्रवाई में देरी पर विहिप-बजरंग दल ने घेरा थाना

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब मिसरोद क्षेत्र में कथित बदमाशों ने साध्वी रंजना और उनके शिष्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि उनकी कार में तोड़फोड़ करते हुए चालक की चेन झपटने की भी कोशिश की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

ओवरटेकिंग विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साध्वी रंजना बुधवार शाम सलैया क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से पेबल बे स्थित अपने निवास लौट रही थीं। वाहन में दो अन्य साध्वियां और एक शिष्य मौजूद थे, जो कार चला रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे मिसरोद गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रही कार को निकलने के लिए वाहन रोका गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार में सवार युवकों ने बार-बार वाहन को टक्कर मारते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। जब चालक और साथ मौजूद साध्वियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी वाहन से उतरकर गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।1200-675-26125223-thumbnail-16x9-asnew22

मारपीट और कार में तोड़फोड़ का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने साध्वी रंजना और उनके शिष्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा वाहन को नुकसान पहुंचाया। शिष्यों ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान चालक की चेन छीनने की भी कोशिश की गई।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

कार्रवाई में देरी पर भड़का हिंदू संगठन
घटना की शिकायत मिसरोद थाने में दर्ज कराने के बावजूद करीब छह घंटे तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज़ हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और देर रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Read More अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच