Chhindwara Sweet Poison Case: लावारिस मिठाई ने ली अब तक तीनों लोगों की जान, जांच में जुटे पुलिस और प्रशासन

Chhindwara Sweet Poison Case: लावारिस मिठाई ने ली अब तक तीनों लोगों की जान, जांच में जुटे पुलिस और प्रशासन

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मीठे जहर की भयावह कहानी सामने आई है। जुन्नारदेव क्षेत्र में कुछ दिन पहले सड़क किनारे और सरकारी परिसर के पास मिली लावारिस मिठाई अब तक तीन लोगों की मौत का कारण बन चुकी है। मामला इतने गंभीर रूप ले चुका है कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लावारिस मिठाई ने ली तीनों की जान
जानकारी के अनुसार, 9-10 जनवरी की रात जुन्नारदेव में पीएचई कार्यालय गेट के पास एक थैला पड़ा था, जिसमें सब्जी और मिठाई के डिब्बे थे। कुछ लोगों ने शक-समझ के बिना मिठाई खा ली, जिसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। सबसे पहले पीएचई विभाग के चौकीदार दशरथ रघुवंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद एक बुजुर्ग और सुंदर लाल ने दम तोड़ दिया। मृतकों के अलावा एक ही परिवार के कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। कुछ मरीजों की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी
प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मिठाई में किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ मिलाया गया हो सकता है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि मिठाई कहां से आई और किसने इसे वहां रखा।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

घटना की विस्तृत जानकारी
थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया, “पीएचई कार्यालय गेट के पास जो थैला मिला, उसमें मिठाई के डिब्बे थे। चौकीदार ने इसे खा लिया और हालत बिगड़ गई। अगले दिन चाय का ठेला लगाने वाले परिवार ने भी वही मिठाई खाई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।” पुलिस ने मृतकों का मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है और आने वाले दिनों में जहरीली मिठाई का स्रोत सामने आने की संभावना है।

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला