Bhubaneswar Gas Leak: आधी रात अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कोल्ड स्टोरेज हादसे से दहशत में आया पूरा इलाका

Bhubaneswar Gas Leak: आधी रात अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कोल्ड स्टोरेज हादसे से दहशत में आया पूरा इलाका

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के आइगिनिया क्षेत्र में स्थित एक आलू कोल्ड स्टोरेज में देर रात अमोनिया गैस रिसाव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 1 बजे हुए गैस लीक के बाद आसपास तेज दुर्गंध फैल गई, जिससे घबराकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। कई निवासियों ने आंखों और नाक में जलन तथा सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

रिफिल एरिया से शुरू हुआ गैस रिसाव
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमोनिया गैस का रिसाव कोल्ड स्टोरेज के रिफिल सेक्शन के पास तकनीकी खराबी के कारण हुआ। दमकल विभाग की दो से अधिक गाड़ियों को तत्काल तैनात किया गया, जिन्होंने रिसाव के स्रोत की पहचान कर उसे सील किया। सुरक्षा के मद्देनजर कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर को खाली कराया गया।

इलाके की घेराबंदी, प्रवेश पर लगाई रोक
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बाहरी इलाके में गैस की दुर्गंध कम हो गई, लेकिन कोल्ड स्टोरेज परिसर के अंदर अमोनिया की गंध बने रहने के कारण प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Read More महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा

प्रशासन की एडवाइजरी जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षा एडवाइजरी जारी की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि एहतियातन अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें, अनावश्यक रूप से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं और बाहर निकलने की स्थिति में मास्क या कपड़े से नाक-मुंह ढंककर ही निकलें। 

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे कोल्ड स्टोरेज परिसर से धुआं उठता और आग जैसी स्थिति नजर आई, जिसके बाद इलाके में घबराहट फैल गई। आशंका बढ़ने पर लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं नियंत्रण अभियान शुरू किया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

बड़ा हादसा टला, जांच जारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। राहत एवं बचाव कार्य के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल गैस रिसाव के सटीक कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच