योजना से राष्ट्र पिता माहत्मा गांधी का नाम हटाना देश की जनता का अपमान : बैज

img-20260129-wa00157277503142808473421-768x354  राष्ट्रीय जगत विजन। सारंंगढ़ जिला के बरमकेला में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। पदयात्रा में ग्रामीणों किसानों और मजदूरों को मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया।

 

Read More मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी

   केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी योजना किए जाने और इसके प्रावधानों में बदलाव के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है। इस योजना से देश के राष्ट्र पिता माहत्मा गांधी का नाम हटाना देश की जनता का अपमान है। दीपक बैज की अगुवाई में पदयात्रा ग्राम बहलीडीह से प्रारंभ होकर लामीपाली, सेमीकोट और चिंगरीडीही होते हुए ग्राम पिकरीपाली में सभा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा के दौरान किसानों व मजदूरों से सीधे संवाद किए। वहीं बच्चों को गोदी में उठा लिए।

Read More CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग

 

बिजली बिल बढ़ोतरी, धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार को लिए सवालों के घेरे में

 

      दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार मनरेगा की रोजगार गारंटी को कमजोर करने की साजिश कर रही है। यदि मनरेगा को इस तरह बदला गया तो ग्रामीण मजदूरों को रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा मजबूरी में पलायन करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली बिल पर बढ़ोतरी एवं किसानों के धान खरीदी में हो रही परेशानी को लेकर राज्य सरकार को सवालों के घेरे में लिए। पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के धान को खरीदना नही चाहता इसलिये किसानों को टोकन एवं भौतिक सत्यापन के नाम पर परेशान कर रही है जिसके लिये हम सब किसानों के हित मे डटे हैं। सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द देवांगन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया।सारंगढ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ,बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी सभा को संबोधित किया।

बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष किशोर पटेल ने कार्यक्रम की आभार प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम का सफ़ल संचालन जिला महामंत्री गोल्डी नायक ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आलोक चंद्राकर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द देवांगन,जिला समन्वयक विकास शर्मा, रायगढ़ जिला अध्यक्ष शाखा यादव, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, संदीप अग्रवाल,सूरज तिवारी, बिनोद भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा मनोहर मंजूलता आनन्द, शरद यादव, अनिल शुक्ला,ताराचन्द पटेल,गोपाल बाघे, उग्रसेन साहू,राकेश पटेल,रामनाथ सिदार,लकेश्वर देवांगन,भीष्म साहू, सतीश श्रीवास,नितिन बंजारे, कन्हैया सारथी,महेश देहरी,संजय दुबे,पुरषोत्तम साहू, राजू नायक,शुभम बाजपेई, अभीषेक शर्मा, विषिकेशन चौहान, के अलावा हजारो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पदयात्रा में शामिल रहे।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी