ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने

ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने

भुवनेश्वर : ओडिशा राज्यसभा चुनाव में चौथी सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस के तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग ने पूरे समीकरण बदल दिए। इस घटनाक्रम ने न केवल विपक्ष की रणनीति को झटका दिया बल्कि सियासी गलियारों में हलचल भी तेज कर दी।

कांग्रेस के रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर मतदान किया। यह वही सीट थी जहां कांग्रेस ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन इन विधायकों के फैसले ने पूरी रणनीति को कमजोर कर दिया।

मामले को और दिलचस्प बनाते हुए बीजेडी से निलंबित दो विधायक सनातन महाकुड और अरबिंद मोहपात्रा के भी क्रॉस वोटिंग करने की खबर सामने आई। इससे चौथी सीट का गणित पूरी तरह बदल गया और चुनाव में अप्रत्याशित मोड़ आ गया।

Read More Ranchi Drug Racket: विदेशी नंबरों से संपर्क, ड्रग्स की बरामदगी और पैंट्री कार का एंगल; NCB जांच में क्या-क्या सामने आया?

मतदान के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि बीजेपी और बीजेडी के विधायकों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। एक विधायक द्वारा गलत पर्चा भरने के आरोप को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया, जिससे माहौल और गरमा गया।

Read More कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

इस चुनाव से पहले सभी दलों ने अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा लिया था, लेकिन इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग को रोकना संभव नहीं हो पाया। यह घटनाक्रम दर्शाता है कि अंदरूनी असंतोष और राजनीतिक समीकरण कितनी तेजी से बदल सकते हैं।

चार सीटों पर पांच उम्मीदवारों के मैदान में होने से मुकाबला पहले ही दिलचस्प था, लेकिन क्रॉस वोटिंग ने इसे और भी रोमांचक बना दिया। अब इस घटनाक्रम के बाद ओडिशा की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना तेज हो गई है।

Latest News

रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जानें किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश
Delhi SIR: सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार, फॉर्म-6 को लेकर उठाए सवाल, 43 लाख मतदाताओं पर चिंता
छत्तीसगढ़ में NEET PG पास 27 डॉक्टरों की NOC पर फैसला बाकी, जमीन गिरवी रखने की शर्त से बढ़ी परेशानी
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल
नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम, पांच हेलीकॉप्टरों के साथ उतरेगी सारंग टीम
सराफा कारोबारी पर हमला, 30 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने और डेढ़ लाख नकद लूटकर फरार हुए बदमाश, साइबर टीम समेत तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
जर्जर दीवार ने ली मासूम की जान, स्कूल संचालक को 5 साल की जेल
रेलवे ट्रैक पार करना नहीं बना बीमा खारिज करने का आधार, कंपनी को देना होगा 2.30 लाख रुपए
बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप