RAIPUR की पॉश सोसाइटी में चाकूबाजी! गाना बजाने को लेकर बवाल, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को चाकू मारकर फरार हुए आरोपी

RAIPUR की पॉश सोसाइटी में चाकूबाजी! गाना बजाने को लेकर बवाल, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को चाकू मारकर फरार हुए आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur की पॉश Indraprastha Phase‑2 सोसाइटी में रविवार देर रात गाना बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे के कान के पास गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।image-2026-03-16t143630534_1773652832

फ्लैट का दरवाजा तोड़कर घुसे आरोपी
पुलिस के मुताबिक घटना DD Nagar थाना क्षेत्र की है। सोसाइटी के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट में सोजल थावरे और आर्यन थावरे रहते हैं। रविवार शाम उनके फ्लैट में तेज आवाज में गाना बज रहा था। रात करीब 9 बजे दूसरे ब्लॉक में रहने वाले 4-5 युवक वहां पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गाना बंद करने को कहा।image-2026-03-16t143708447_1773652851

मारपीट के बाद चाकूबाजी
पीड़ित युवकों ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फ्लैट में तोड़फोड़ भी की गई और एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों युवक 9वें माले पर जाकर छिप गए। पड़ोसी बाहर निकलते तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश
घटना की सूचना मिलने के बाद Raipur Police मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव के अनुसार सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।ipeabq_1773652870

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

सोसाइटी में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद इंद्रप्रस्थ फेस-2 के रहवासियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि पॉश सोसाइटी में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Latest News

पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस