दीपक बैज के नेतृत्व में रायपुर में तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को किया गया नमन

दीपक बैज के नेतृत्व में रायपुर में तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को किया गया नमन

राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस आयोजन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने किया।

यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत इंदिरा गांधी चौक से हुई और यह कालीबाड़ी होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंची। जैसे ही यात्रा जय स्तंभ चौक पहुंची, पूरा रायपुर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से गूंज उठा।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और भारत माता को सलामी दी। देशभक्ति से भरे इस माहौल में नेताओं ने भारत-पाक युद्ध और अन्य सैन्य अभियानों में भारतीय सेना की वीरता को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Read More Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मौके पर कहा—
"यह यात्रा तिरंगे को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र के मूल्यों के साथ खड़ी रही है।”

Read More भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति

कांग्रेस की इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ राजधानी की सड़कों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय की आत्मा है।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी