मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: दुबई-दोहा में धमाकों की आवाज, ओमान के पास टैंकर पर हमला

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: दुबई-दोहा में धमाकों की आवाज, ओमान के पास टैंकर पर हमला

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में Iran, Israel और United States के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। इस बीच Dubai और Doha में मिसाइल अलर्ट के बाद धमाकों जैसी आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया, जिससे संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका।

बगदाद में अमेरिकी ठिकाने पर फिर हमला
इसी बीच Baghdad एयरपोर्ट के पास स्थित अमेरिकी राजनयिक केंद्र को एक बार फिर रॉकेट हमलों का निशाना बनाया गया। हमले के बाद इलाके में सायरन बजने लगे और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। इससे पहले भी अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ओमान की खाड़ी में टैंकर पर हमला
आज तड़के Gulf of Oman में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ। Fujairah के पास लंगर डाले एक टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार टैंकर को हल्का नुकसान हुआ है, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Read More Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतरा
इस संघर्ष के चलते Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 20 जहाजों पर हमले हो चुके हैं, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और व्यापार पर भी असर पड़ सकता है।

Read More ब्राजील चुनाव में लूला की ऐतिहासिक जीत, हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो परिवार संग मियामी पहुंचे

बढ़ती चिंता, वैश्विक असर की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल बाजार पर भी पड़ सकता है।

Latest News

सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई
पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, गर्भवती महिला और नवजात समेत 8 की मौत; कई घायल
छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
नकली नोटों का खेल बेनकाब, प्रिंटर से छाप रहे थे 500 और 100 के जाली नोट, बाजार में खपाने की थी तैयारी
ब्राजील चुनाव में लूला की ऐतिहासिक जीत, हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो परिवार संग मियामी पहुंचे
नागपुर में RSS के गढ़ में BJP को झटका, अभिजीत वंजारी ने कांग्रेस से हटाया ‘जीरो का टैग’
19 घंटे की पड़ताल के बाद लौटी टीम, 21 लाख नकद और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागजात जब्त
उदयपुर में प्री-वेडिंग शूट के दौरान बवाल, फोटोग्राफर और वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट का आरोप; 48 घंटे का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सीतापुर से तराई फोरलेन सड़क का करेंगे शुभारंभ
एफआईआर दर्ज, फिर भी पदोन्नतियों की झड़ी: खात्मा रिपोर्ट के खेल में आरोपी अफसर बना मुख्य अभियंता, एसीबी के 19 सवाल भी फाइलों में दफ्न....
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर, आज भी बारिश का अलर्ट; रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों के लिए परीक्षा 31 अक्टूबर से, एडमिट कार्ड जारी