टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल

टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार साझेदारी कर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसकी बदौलत भारत ने मैच 96 रनों से जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान यह जोड़ी फिर से एक मंच पर नजर आई, जहां संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर मजाकिया अंदाज में दिलचस्प खुलासा किया।

सैमसन ने बताया कि जब अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरते थे तो स्टेडियम में हर तरफ उनके नाम की गूंज सुनाई देती थी। फैंस लगातार “अभिषेक-अभिषेक” के नारे लगाते थे, जिसे देखकर टीम के कुछ खिलाड़ी मजाक में कहते थे कि सारी लाइमलाइट सिर्फ अभिषेक ही ले जा रहा है। हालांकि सैमसन ने साफ किया कि यह सब दोस्ताना माहौल में कही जाने वाली बातें थीं और टीम के भीतर माहौल काफी सकारात्मक रहता है।

Read More सत्य निकेतन PG हादसे में चौथी गिरफ्तारी, संचालक सुधांशु पकड़ा गया; आज कोर्ट में पेशी, जर्जर इमारत हटाने का काम शुरू

संजू सैमसन ने हंसते हुए अभिषेक को सलाह भी दी और कहा कि अब उन्हें शादी के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैदान पर उनकी और अभिषेक की जोड़ी “फायर और आइस” नहीं बल्कि “फायर और फायर” की तरह है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Read More Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी

वहीं अभिषेक शर्मा ने भी सैमसन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन बेहद शांत और समझदार खिलाड़ी हैं और मैदान के अंदर-बाहर हमेशा साथियों का ख्याल रखते हैं।

अब क्रिकेट फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत आईपीएल में देखने को मिलेगी। अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं, जबकि संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में उतरेंगे। ऐसे में फैंस को इस बार आईपीएल में दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Tags:

Latest News

PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा.. PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश
Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल
Samsung Galaxy S26 FE: भारत में जल्द होगी बिक्री, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस, जानें फीचर्स
मोटापा है फिर भी शरीर में पोषण की कमी? जानिए पेट भर खाने के बावजूद Vitamin और Protein क्यों हो सकते हैं कम
प्रभार की खेती' से हांफ रहा उद्यानिकी विभाग: 11 जिलों में रेगुलर साहब नदारद, 300 किमी के फेरे में निकल रहा अफसरों का दम; 2 साल से अटकी है प्रमोशन फाइल