एक दिन में 4 चाकूबाजी, 8 घायल! रायपुर में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल, कई इलाकों में दहशत

एक दिन में 4 चाकूबाजी, 8 घायल! रायपुर में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल, कई इलाकों में दहशत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में महज 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की चार बड़ी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Maudhapar, Indraprastha Phase-2, Dabrapara और Gandhi Nagar में हुए हमलों में कुल 8 लोग घायल हो गए। मौदहापारा में इफ्तारी के लिए जा रहे युवकों पर चाकू से हमला होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में जमकर पथराव और मारपीट हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।comp-2-3_1773672834

इस घटना में मो. अल्ताफ और राशिद अली पर रवि रक्सेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद मरही माता मंदिर के पास तनाव बढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।gifs12-1_1773670714

जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। पिछले साल भी रमजान के दौरान इसी तरह की चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें अल्ताफ और राशिद आरोपी थे। जेल से छूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। इधर इंद्रप्रस्थ फेस-2 में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कुबेर वर्मा और विष्णु वर्मा को गिरफ्तार किया है।image-16_1773669178

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

वहीं डबरापारा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ, जबकि गांधी नगर कालीबाड़ी इलाके में कुख्यात आरोपियों के गुर्गों के बीच गैंगवार में चाकूबाजी हुई। इस गैंगवार के पीछे गांजा कारोबार को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। Raipur Police के मुताबिक सभी मामलों में FIR दर्ज कर ली गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी