ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, ICU में मचा हड़कंप, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, ICU में मचा हड़कंप, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे

कटक। ओडिशा के Cuttack स्थित SCB Medical College and Hospital में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के ICU में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आग सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच लगी। उस समय ICU में कई गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था, जिससे स्थिति और ज्यादा भयावह हो गई।

ICU से भड़की आग, मच गया अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि आग ट्रॉमा केयर यूनिट के ICU से शुरू हुई और धीरे-धीरे आसपास के वार्डों तक फैल गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया।

मरीजों को बचाने में झुलसे 11 कर्मचारी
बचाव अभियान के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान 11 कर्मचारी भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। करीब 23 मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।befunky-collage-64_69b76f099b7a7

Read More Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री
घटना की जानकारी मिलते ही Mohan Charan Majhi और स्वास्थ्य मंत्री Mukesh Mahaling अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है।

Read More BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला

मृतकों के परिजनों को 25 लाख की सहायता
राज्य सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो। फिलहाल अस्पताल में स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है और हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग