जमीन पर कब्जे का आरोप… किसान ने उठाया खतरनाक कदम, बिजली टावर पर चढ़कर किया विरोध, देखे वीडियो

जमीन पर कब्जे का आरोप… किसान ने उठाया खतरनाक कदम, बिजली टावर पर चढ़कर किया विरोध, देखे वीडियो

धरसींवा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के औद्योगिक क्षेत्र Siltara के Sondara गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान ने सनसनीखेज कदम उठा लिया। अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर किसान हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जमीन पर कब्जे का आरोप
जानकारी के मुताबिक गांव के किसान किशन निषाद की कृषि भूमि फॉर्च्यून फैक्ट्री के पास स्थित है। किसान का आरोप है कि कुछ साल पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया, जिससे वह खेती नहीं कर पा रहा है। किसान का कहना है कि इसी जमीन से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, लेकिन कब्जे के कारण उसकी आजीविका प्रभावित हो गई है।

सीमांकन में किसान की जमीन निकली
गांव के सरपंच संतोष साहू के अनुसार किसान ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए प्रशासन और पुलिस से कई बार शिकायत की। राजस्व विभाग द्वारा कराए गए सीमांकन (डिमार्केशन) में जमीन किसान की ही पाई गई, लेकिन इसके बावजूद उसे कब्जा नहीं दिलाया गया।

Read More स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

निराश होकर उठाया आत्मघाती कदम
लगातार न्याय नहीं मिलने से परेशान किसान ने आज सुबह हाइटेंशन टावर पर चढ़कर विरोध शुरू कर दिया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Read More अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई

ग्रामीण समझाइश में जुटे
सरपंच और ग्रामीण किसान को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि किसान को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके और विवाद का समाधान निकाला जा सके।

Latest News

ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत