Tulsi Puja Vidhi: रोजाना इस विधि से जलाएं तुलसी के पास दीपक, घर में आएगी सुख समृद्धि!

Tulsi Puja Vidhi: रोजाना इस विधि से जलाएं तुलसी के पास दीपक, घर में आएगी सुख समृद्धि!

Tulsi Puja Vidhi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को माता मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी वास करती हैं. तुलसी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को अति प्रिय है. यही कारण है कि इसे हरिप्रिया भी कहा जाता है. मान्यता है कि जिस घर में विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा की जाती है और दीपक जलाया जाता है, वहां सुख-समृद्धि का वास हमेशा रहता है.नकारात्मकता दूर होती है.

रोजाना जो भी नियम के अनुसार, तुलसी के पास सुबह और शाम को दीपक जलाता है उसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के पास दीपक जलाने की सही विधि क्या है?

तुलसी के पास दीपक जलाने की विधि
सबसे पहले तुलसी के पौधे के आसपास अच्छे से साफई कर लें. इसके बाद दीपक को अच्छी तरह साफ करें. फिर उसमें रूई की बाती रखें और घी डालें. दीपक को सीधे जमीन पर न रखें, बल्कि इसे चावल, फूल या कोई आसन पर रखें. दीपक को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बाती करके जलाएं. वास्तु में ये दिशाएं शुभ मानी गई हैं. तुलसी के पास दीपक जलाते समय मन में सकारात्मक विचार रखें. तुलसी माता का ध्यान करें. इसके बाद तुलसी माता का मंत्र “ॐ तुलसी देव्यै नमः का जप करें. दीपक जलाने के बाद, तुलसी के पौधे की 5, 7 या 11 बार परिक्रमा करें और प्रणाम करें.

Read More Flat Vastu: फ्लैट में रहते हैं तो इन वास्तु गलतियों से बचें, वरना घर की सुख-शांति हो सकती है प्रभावित

इस समय पर दीपक जलाना होता है शुभ
सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में और सूर्यास्त के समय यानी संध्या काल में तुलसी के पास दीपक जलाएं. ये समय तुलसी के पास दीपक जलाने के लिए बड़ा ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन दोनों समय पर तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

Read More Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और समान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी