देश छोड़ने की फिराक में सटोरिए: Mahadev और Anna Reddy Online Satta App के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, पासपोर्ट, वीजा बनवाने की तैयारी, जाल बिछाकर बैठी पुलिस

देश छोड़ने की फिराक में सटोरिए: Mahadev और Anna Reddy Online Satta App के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, पासपोर्ट, वीजा बनवाने की तैयारी, जाल बिछाकर बैठी पुलिस रायपुर : छत्तीसगढ़ में महादेव और अन्ना रेड्डी ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई के बाद माहौल गरमाया हुआ है. ऑनलाइन सटोरियों के बीच अब देश छोड़कर बाहर […]

देश छोड़ने की फिराक में सटोरिए: Mahadev और Anna Reddy Online Satta App के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, पासपोर्ट, वीजा बनवाने की तैयारी, जाल बिछाकर बैठी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महादेव और अन्ना रेड्डी ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई के बाद माहौल गरमाया हुआ है. ऑनलाइन सटोरियों के बीच अब देश छोड़कर बाहर भागने की चर्चा तेज हो रही है. पुलिस के उच्च पदस्त सूत्रों को जानकारी मिली है कि कुछ सटोरिये पासपोर्ट, वीजा बनवाने की तैयारी में है. पुलिस को शक है कि आरोपी देश छोड़कर भाग सकते हैं. इस इनपुट के बाद रायपुर पुलिस ऑनलाइन सटोरियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने वाली है, जिसकी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पुलिस की अलग-अलग स्पेशल टीमों ने आरोपियों के धरपकड़ के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी है.

फरार आरोपियों के संपर्क की तलाश

Read More MCB Sand Mining Protest: ओदारी नदी में रेत माफिया पर ग्रामीणों का धावा, पोकलेन-हाइवा बीच धारा में रोकीं, मौके पर लगाया लाखों का जुर्माना

पुलिस की स्पेशल टीम रायपुर, रायगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दबिश दी है. आरोपियों में मोबाइल नंबर समेत उनके संपर्क के लोगों को नजर में रखा गया है. ऑनलाइन सट्टा के सरगना यूसुफ पोट्टी शहर में किन-किन लोगों के संपर्क में रहा है. सभी की जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक यूसुफ के साथ अन्य कई लोग सट्टे के कारोबार में शामिल थे, जो उसका कामकाज बाकी राज्यों में संभालते थे. पुलिस यूसुफ के बाकी कारोबार और प्रोपर्टी की जानकारी भी जुटा रही है.

Read More Nothing Phone 4a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए भारत में कितने में मिलेगा नया फोन

शिमर्स क्लब के पार्टनर की भूमिका की जांच

इतना ही नहीं, शिमर्स क्लब के संचालक सटोरी नितिन मोटवानी के अन्य साथियों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस ने बताया कि नितिन मोटवानी और सागर जैन रायगढ़, रायपुर समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे. आरोपी जमानत के बाद ऐसे कारोबार में संलिप्त है या नही इसकी भी नजर रखी जा रही है. भविष्य में ऐसे प्रकरणों में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. शिमर्स क्लब के अन्य पार्टनर्स के भी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि वे लोग भी सट्टे के कारोबार से जुड़े हुए हैं, जिन्हें जल्द पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा.

बैंक खाते, प्रॉपर्टी की पड़ताल

पुलिस की टीम फरार आरोपियों के विदेश दौरे की जानकारी खंगाल रही है. पिछले 2 साल में आरोपियों ने कितने बार विदेश दौरा किया और देश में किन-किन राज्यों के बुकियों से संपर्क किया. सभी की लिस्ट तैयार की जा रही है. साथ ही आरोपियों की प्रॉपर्टी और बैंक खातों की जानकारी भी मांगी गई है. इनके खातों में कहां-कहां से कितनी राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है. साथ ही कोई बेनामी संपत्तियों की जांच की जाएगी.

क्या बोली पुलिस ?

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. सभी फरार आरोपियों के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी की जाएगी, ताकि कोई भी आरोपी विदेश फरार न हो सकें. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर में भूमाफिया के आगे नतमस्तक हुआ नगर निगम जहां चला बुलडोजर वहां फिर तन गई अवैध कॉलोनियां

राज्य

दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हो गया।...
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार
अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा