फॉलोअप: चलती कार से महिला को फेंकने वाले मुख्य आरोपी और नाबालिग कोर्ट में पेश, चोरी की कार को लेकर धमतरी पुलिस भी कर रही पूछताछ

फॉलोअप: चलती कार से महिला को फेंकने वाले मुख्य आरोपी और नाबालिग कोर्ट में पेश, चोरी की कार को लेकर धमतरी पुलिस भी कर रही पूछताछ

कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र में एक महिला को लिफ्ट देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसे चलती कार से बाहर फेंकने के मामले में पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। वारदात के अगले दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र पोया (निवासी हरनपुरी, थाना कोरर) और उसके एक नाबालिग साथी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। यह सनसनीखेज घटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले हुई थी, जिसने इलाके में महिला सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूछताछ और जांच के दौरान इस वारदात से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने घटना में जिस ईको कार का इस्तेमाल किया था, वह चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इस वाहन को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से उड़ाया था। जैसे ही वाहन के चोरी का होने की पुष्टि हुई, धमतरी पुलिस की एक टीम भी तत्काल कोरर पहुंच गई। अब धमतरी और कोरर पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि वाहन चोरी के पीछे क्या मंशा थी और क्या वे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पीड़िता अपने इलाज के बाद कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही थी। माकड़ी तिराहे पर वाहन के इंतजार के दौरान वह इस ईको कार में सवार हुई थी। भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले अन्य यात्रियों के उतर जाने के बाद, आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, लेकिन महिला ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उनका कड़ा विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने भानबेड़ा के पास महिला को चलती कार से नीचे धकेल दिया और मौके से भाग निकले। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर सघन चेकिंग अभियान चलाया था। पुलिस की इसी तगड़ी घेराबंदी के कारण संदिग्ध कार को हटकर्रा इलाके में ट्रेस कर लिया गया और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को मौके से ही धर दबोचा गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चोरी की कार को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जारही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद