सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं साइनस की समस्याएं? कैसे करें बचाव, डॉक्टर ने बताया

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं साइनस की समस्याएं? कैसे करें बचाव, डॉक्टर ने बताया

सर्दियों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं. इनमें से एक समस्या साइनस की भी होती है. साइनस की वजह से व्यक्ति काफी परेशान रहता है. इसकी वजह से सर्दी जुकाम की समस्या बनी रहती है. इसके अलावा ठंडा मौसम इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर सकता है. ऐसे में साधारण सर्दी-जुकाम या फ्लू साइनसाइटिस या कान के इंफेक्शन में बदल सकता है. अगर समय पर इसका इलाज न करें तो ये कान के इंफेक्शन में बदल सकता है.

डॉ. बताते हैं कि सर्दियों में नाक की म्यूकस मेम्ब्रेन सूख जाती है, जिससे साइनस में मौजूद बलगम का सही ढंग से ड्रेनेज नहीं हो पाता. यही कारण है कि नाक बंद होने और साइनस ब्लॉकेज की समस्या बढ़ जाती है. साइनस को अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. इसको एक आम समस्या मानते हैं, लेकिन ये कई लोगों में कान के इंफेक्शन का कारण बनता है और नाक में भी झिल्ली जमा होने का कारण बन सकता है. ऐसा नाक के रास्ते में बलगम जमा होने के कारण होता है. अगर ये नाक में लंबे समय तक बना रहे तो ये एक झिल्ली जैसा बन सकता है.ऐसी स्थिति में बाद में सर्जरी करने की नौबत तक आ सकती है.

किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत?
जिन लोगों को अकसर साइनस की समस्या रहती है सबसे पहले उनको सतर्क रहने की जरूरत है. इसके अलावाएलर्जी, अस्थमा, बार-बार सर्दी-जुकाम, वाले लोगों को सर्दियों में खास सावधानी बरतनी चाहिए. कुछ मामलों में धूम्रपान करने वालों में भी ये रिस्क हो सकता है. क्योंकि धुआं नाक की परत को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में अगर आपको साइनस की समस्या है तो स्मोकिंग को तुरंत छोड़ देना चाहिए. ऐसा न करने से आपको सिर में भारीपन, कान में दर्द और चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है.

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

बचाव के लिए क्या करना चाहिए

Read More Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा ज्यादा, AIIMS डॉक्टर ने बताए प्रमुख कारण और चेतावनी संकेत

  • ठंडी हवा से बचने के लिए नाक और कान को कवर रखें
  • पर्याप्त पानी पिएं, ताकि बलगम पतला रहे
  • घर के अंदर धूल और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से दूरी बनाए रखें
  • अगर नाक बंद रहना, कान दर्द या चक्कर कुछ दिनों तक बने रहें, तो डॉक्टर से संपर्क करें
Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी