गर्मी में सिर्फ पानी पीने से नहीं चलेगा काम, शरीर को डिहाइड्रेड होने से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

गर्मी में सिर्फ पानी पीने से नहीं चलेगा काम, शरीर को डिहाइड्रेड होने से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

गर्मी में सिर्फ पानी पीने से नहीं चलेगा काम, शरीर को डिहाइड्रेड होने से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

गर्मी में सिर्फ पानी पीना डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए काफी नहीं है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स, हल्की डाइट, नींबू पानी, फलों और ओआरएस का सेवन भी जरूरी है। जानिए डिहाइड्रेशन से बचने के आसान उपाय और लक्षण।

गर्मी ने बेहाल कर रखा है. ऐसे में हम डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी का सेवन बढ़ा देते हैं. लेकिन सिर्फ पानी के भरोसे रहना खतरनाक साबित हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कुछ अन्य कदम भी उठाने चाहिए. डिहाइड्रेशन से बचाव के ये तरीके क्या हैं? आइए इस बारे में जानते हैं...

सिर्फ पानी के भरोसे रहना खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव में सिर्फ पानी का सेवन पर्याप्त नहीं है. डिहाइड्रेशन की ​स्थिति में शरीर में न सिर्फ पानी ब​ल्कि, सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड और बाइकार्बोनेट जैसे अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा भी कम हो जाती है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर में मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भी कम हो जाती है. एक व्य​क्ति के शरीर में 60 से 70 प्रतिशत पानी होता है. इसमें अ​धिक अंतर आने पर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है. बाॅडी में डाइजेशन सिस्टम पर इसका असर पड़ता है. ​स्किन ड्राई होने लगती है. लंबे समय तक ऐसी ​स्थिति रहने से दौरे पड़ने के साथ सांस लेने और दिमाग पर असर पड़ सकता है. ये​ ​स्थिति खतरनाक हो सकती है.

डिहाइड्रेशन के लक्षण

Read More क्या बढ़ती गर्मी और ज़्यादा तापमान हार्ट अटैक का ख़तरा बढ़ाते हैं? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

  • अ​धिक प्यास लगना
  • पेशाब गहरा पीला और तेज गंध वाला हो
  • सामान्य से कम पेशाब आना
  • चक्कर आना
  • थकान महसूस होना
  • मुंह, होंठ, जीभ सूखना

इस ​स्थिति में होता है डिहाइड्रेशन

Read More Gym Routine Mistakes: गर्मियों में जिम करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

  • लंबे समय तक तेज धूप में रहना.
  • दस्त या कोई बीमारी होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
  • अधिक शराब या कैफीनयुक्त पेय पीने से शरीर में पानी कम हो जाता है.
  • पेशाब की दवा ज्यादा खाने से भी शरीर में पानी कम हो सकता है.

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ये करें

हल्की डाइट लें: गर्मी में तले-भुने और मसालेदार फूड्स से दूरी बनाएं. इनसे शरीर में गर्मी और एसिडिटी बढ़ती है, जिससे पसीना ज्यादा आता है. शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है. हरी सब्जियां, दाल, छाछ और दही जैसी चीजें फायदेमंद रहती हैं.

नींबू पानी और नारियल पानी: गर्मी में नींबू पानी और नारियल पानी शरीर को न केवल ठंडक देते हैं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति भी करते हैं. इनमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स शरीर को एनर्जी देते हैं. दिन में एक-दो बार इनका सेवन बेहद फायदेमंद होता है.

फलों का सेवन: तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा, अनानास जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है. इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. फलों का फ्रेश जूस भी शरीर को हाइड्रेट करता है और एनर्जी देता है.

ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर: पसीना अ​धिक आता है या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो ओरआरएस या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर वाला पानी पी सकते हैं.

कैफीन और शराब से बचें: चाय, कॉफी और शराब शरीर से पानी की मात्रा को कम करते हैं. इनका अधिक सेवन डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देता है. अगर कैफीन लेते भी हैं, तो उसके बाद दो गिलास पानी जरूर पीएं ताकि नुकसान की भरपाई हो सके.

Latest News

त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत
बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां
बिना पर्चे बिक रहीं ‘वेट लॉस’ की दवाएं! रायपुर में फूड एंड ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 92 मेडिकल स्टोर्स की जांच
रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे
BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप
Vivo Y600 Turbo लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ आया पावरफुल स्मार्टफोन
छत्तीसगढ़ की सियासत में ऑडियो बम: साय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच रेणुका सिंह के कथित ऑडियो से भूचाल, क्या वाकई भूपेश की होगी वापसी?
हाईकोर्ट से झटका खाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनवर ढेबर 3 जून तक राज्य सरकार को देना होगा जवाब