BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप

BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप

रायपुर: रायपुर में साइबर ठगों ने इस बार भाजपा विधायक को ही अपना निशाना बना लिया। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में आरोपियों ने खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का निजी सहायक (PA) बताकर विधायक पुरंदर मिश्रा से पैसों की मांग की। ठगों ने ऐसी कहानी गढ़ी कि विधायक पक्ष को शुरुआत में किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और मदद के नाम पर रकम ट्रांसफर करा दी गई। घटना ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है कि साइबर अपराधी अब कितनी पेशेवर तरीके से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फोन कॉल के जरिए खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता से जुड़ा व्यक्ति बताया और रास्ते में फंसने, ड्राइवर से विवाद होने तथा तत्काल डीजल भरवाने की जरूरत का हवाला दिया। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी लगा रखी थीं। विधायक पुरंदर मिश्रा ने मानवता के नाते मदद करने का फैसला लिया और जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से आरोपी के खाते में दो किश्तों में करीब 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। बाद में आरोपी द्वारा दोबारा पैसों की मांग किए जाने पर शक गहराया और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

संदेह होने पर विधायक ने संबंधित नेता के कार्यालय से संपर्क किया, जहां पता चला कि उस नाम का कोई भी व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है। इसके बाद मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खाते और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो राजनीतिक पहचान और सोशल मीडिया प्रोफाइल का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहा है।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

घटना के बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान नंबर से पैसे मांगने पर तुरंत भरोसा न करें और पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान की पुष्टि जरूर करें। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय से साइबर ठगी और हाईप्रोफाइल अपराधों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट की घटना भी सुर्खियों में रही थी। ऐसे मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था और साइबर जागरूकता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना