शरीर पर मौजूद तिल सुरक्षित है या सेहत के लिए खतरनाक? ऐसे करें पहचान

शरीर पर मौजूद तिल सुरक्षित है या सेहत के लिए खतरनाक? ऐसे करें पहचान

स्किन पर तिल होना सामान्य बात है. कई लोगों की स्किन पर एक से ज्यादा तिल भी होते हैं. ज्यादातर तिल पूरी तरह सामान्य और नुकसानरहित होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये सेहत के लिए खतरा भी हो सकते हैं. स्किन के तिल कब सामान्य है और कब ये खतरनाक हो सकते हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

डॉ. बताती हैं कि स्किन पर तिल नॉर्मल है, लेकिन ये कुछ मामलों में स्किन कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं. इसका पता आप आसानी से लगा सकते हैं. इसके लिए बस आपको ABCD नियम का पता होना चाहिए.

क्या होता है ABCD नियम
एबीसीडी नियम के तरीके से आप आसानी से स्किन पर होने वाले तिल का ये पता लगा सकते हैं कि ये नॉर्मल है या कोई समस्या है. इसमें ए का मतलब है एबनॉर्मल. अगर आपका तिल सामान्य नहीं है. उसका एक हिस्सा दूसरे से अलग और नॉर्मल नहीं है तो उसका आकार बराबर न लगे, तो यह चेतावनी का संकेत हो सकता है. सामान्य तिल आमतौर पर गोल और समान आकार के होते हैं.

Read More रोज 5-7 KM दौड़ने और हेल्दी डाइट के बावजूद क्यों पड़ा हार्ट में स्टेंट? डॉक्टर ने बताई नींद से जुड़ी अहम बात

B- बॉर्डर
आपको अपने तिल के किनारों पर भी नजर रखने की जरूरत है. अगर तिल के किनारे फैल रहे हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं तो इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. तिल के किनारे अगर धुंधले, टेढ़े-मेढ़े या फैले हुए दिखने लगें, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

Read More Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट

C कलर
सामान्य तिल का रंग एक जैसा होता है, लेकिन अगर आपको तिल लाल या नीला या फिर सफेद होने लगता है तो यह चिंता की बात हो सकती है. तिल का रंग बदलने का सीधा मतलब होता है कि उसके अंदर कुछ बदलाव हो रहे हैं. इस तरह के बदलाव सामान्य नहीं होते हैं.

D डायामीटर
अगर तिल का पूरा आकार 6 मिलीमीटर से कम है तो कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर ये बड़ा होने लगे या तेजी से बढ़े, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. तिल के आकार के बढ़ने का मतलब है कि ये स्किन कैंसर का कुछ संकेत हो सकता है. इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

इन लक्षणों पर भी नजर रखे

  • तिल के आसपास खून का निकलना
  • तिल के आसापास दर्द बढ़ना
  • तिल के आसपास मवाद होना
  • तिल का उभरा हुआ दिखना

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

  • बहुत फेयर स्किन वाले लोग
  • परिवार में स्किन कैंसर की हिस्ट्री हो
  • जो लोग अधिकतर समय धूप में रहते हों
  • शरीर पर बहुत ज्यादा तिल हों
Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी